{"_id":"66576756bb791a71de0f9635","slug":"department-should-make-plans-to-deal-with-disaster-in-monsoon-dm-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-113837-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून में आपदा से निपटने के लिए योजनाएं बनाएं विभाग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में आपदा से निपटने के लिए योजनाएं बनाएं विभाग : डीएम
Wed, 29 May 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून काल में होने वाली आपदा से निपटने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नालियों, कल्वर्ट, कॉज-वे की सफाई करने और समय से झाड़ी कटान, पेड़ों की लाॅपिंग, ट्रॉली और झूला पुलों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून के दौरान सभी विभागों से आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करने को कहा।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, आरओ, पीएमजीएसवाई को जिन स्थानों पर वर्षा काल के दौरान अधिक भूस्खलन होने की संभावना है उन स्थानों को पहले से ही चिह्नित करते हुए आवश्यक कार्य करने को कहा ताकि आम जनमानस को वर्षा काल के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
डीएम ने कहा कि आदि कैलाश और ओम पर्वत के अलावा जिले के अन्य धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों का आना-जाना लगातार बढ़ रहा है इसलिए विभाग अपनी सभी मैनपॉवर, जेसीबी, पोकलेन मशीन, कटर सहित अन्य उपकरणों को आपदा संभावित स्थानों पर तैनात करने के साथ ही संबंधित कर्मचारी एवं ऑपरेटरों के संपर्क नंबर की सूची जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का मोबाइल स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए। डीएम ने संबंधित उप जिला अधिकारियों को तहसीलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ आशुतोष सिंह, एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल, डीडीओ रमा गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद, जिला आपदा अधिकारी भूपेंद्र महर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
कनार में रोस्टर के अनुसार डॉक्टर तैनात करने के निर्देश
पिथौरागढ़। डीएम ने मानसून काल में सड़क और स्वास्थ्य सुविधा से वंचित कनार गांव में रोस्टर के अनुसार डॉक्टर की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। कनार गांव में उपचार के अभाव में दो दिन पूर्व एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कनार गांव बरम से 16 किमी दूर है। किसी के बीमार पड़ने पर डोली में रखकर सड़क तक लाना पड़ता है। ऐसे में कई गंभीर बीमार रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। ताजा मामले में हुई जीत सिंह की मौत के बाद जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और कनार गांव में डॉक्टर की तैनाती के निर्देश दिए हैं। वहां पर चिकित्सक के उपलब्ध रहने से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। संवाद
आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने जल संस्थान को तय समय पर कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि कहीं से कोई शिकायत प्राप्त हुई तो आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी को समय पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र के पेड़ों को चिह्नित करते हुए मानसून से पहले लाॅपिंग करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को लाइन, पोलों की जांच और शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए क्षतिग्रस्त विद्यालय को चिन्हित करने के निर्देश दिए। संवाद