{"_id":"5c6af09fbdec224d044545b1","slug":"demonstration-on-the-water-crisis-in-ancholi-against-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐंचोली में पानी संकट के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐंचोली में पानी संकट के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Mon, 18 Feb 2019 11:26 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के ऐंचोली में पानी के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐंचोली क्षेत्र में पेयजल किल्लत को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। पानी की आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने पेयजल किल्लत को लेकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा है कि ऐंचोली में मल्लिकार्जुन स्कूल के निचले मोहल्ले में पिछले एक महीने से पेयजल आ
पूर्ति ठप है। कहा है कि कई बार मामला विभागीय अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है। पेयजल मंत्री को भी इस मामले में सूचना दी गई लेकिन पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई। पानी को लेकर इलाके में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों को कई किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इन लोगों ने जिलाधिकारी से जलापूर्ति सुचारु करवाने की मांग करते हुए कहा कि जलापूर्ति नहीं हुई तो 22 फरवरी से आंदोलन किया जाएगा। विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही धरना दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जलापूर्ति के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही। प्रदर्शन में महेश चंद्र, आनंद मल्ल, माधवी वल्दिया, रेवती देवी, शांति देवी, अनीता वल्दिया, लक्ष्मी देवी, भागीरथी ऐर आदि शामिल थे।