{"_id":"65b53f6a68c719dc5d0118d5","slug":"demonstration-of-villagers-carrying-empty-vessels-in-their-hands-for-water-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-104987-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पानी के लिए खाली बर्तन हाथों में लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पानी के लिए खाली बर्तन हाथों में लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sat, 27 Jan 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
भागीचौरा क्षेत्र के डांगटी में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भागीचौरा क्षेत्र के डांगटी और चौसाल में 12 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने खाली बर्तन हाथ में लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में मध्याह्न भोजन तक बनाने के लिए पानी नहीं है। इसके बाद भी पेयजल की आपूर्ति को सुचारु नहीं किया जा रहा है।
चौसाल के क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेकानंद जोशी ने बताया कि चौसाल और डांगटी में 12 दिनों से सिरोली-डांगटी-चौसाल पेयजल योजना से पानी नहीं आ रहा है। चार माह से बारिश नहीं होने से गांव के नजदीक के प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख चुके हैं। पानी के लिए जंगल के मार्ग से डेढ़-दो किमी दूर पानी लेने जाना पड़ रहा है।
प्राथमिक पाठशाला चौसाल और जूनियर हाईस्कूल चौसाल में भी पानी की आपूर्ति बंद होने से बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन नहीं बन पा रहा है। भोजन माता किसी तरह पेयजल की व्यवस्था कर रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में विवेक चंद्र, राम सिंह, मोहन सिंह, सुरेश कुमार, प्रताप सिंह, कमल सिंह, मनोज सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट
लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण स्रोतों में पानी कम हो गया है। इसके चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है। दूसरे स्रोतों से पानी टेप कर आपूर्ति करने के प्रयास किए जाएंगे। - विपिन भट्ट, अवर अभियंता, जल संस्थान।
--
हर घर नल योजना से नहीं मिल रहा पेयजल
चंपावत। जिले के खूना बोहरा निवासी बहादुर सिंह बोहरा का कहना है कि उनके घर में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत पानी का संयोजन लगा हुआ है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से जल संयोजन शोपीस बना है। उन्होंने बताया कि उनके घर में दो-दो पेयजल संयोजन हैं लेकिन एक में भी पानी नहीं आता है। बहादुर सिंह ने बताया कि उनके घर में एक कनेक्शन खूना मलक पेयजल योजना से और दूसरा हर घर जल योजना से है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से विभाग को संयोजन काटने के लिए एक वर्ष पूर्व आवेदन दिया गया है लेकिन न तो अभी तक संयोजन ही काटा गया है और ना ही विभाग की ओर से पानी ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इधर पेयजल निगम के अवर अभियंता ललित मोहन भट्ट ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जल्द पेयजल सुलभ कर दिया जाएगा। संवाद
--
जल निगम और संस्थान कर्मचारियों का आंदोलन जारी
चंपावत। निजीकरण के विरोध में जल निगम और जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का आंदोलन जारी है। जल निगम और जल संस्थान के कार्यों को एडीबी को दिए जाने के विरोध में सांकेतिक धरना जारी रहा। सांकेतिक धरने के पांचवें दिन कन्हैया लाल वाल्मिकी, दिनेश भट्ट, कमलेश उप्रेती, एलडी नरियाल, रमेश जोशी, हरीश राय, एनडी पंत, रवींद्र सामंत, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे। लोहाघाट में कर्मचारियों ने सरकार से पेयजल व्यवस्था आदि के कार्य वापस लेने और जल संस्थान और जल निगम का एकीकरण करने की मांग उठाई। शनिवार को पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष यमन बिष्ट की अध्यक्षता एवं पेयजल पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी रामदत्त सोराड़ी के संचालन में जल संस्थान और जल निगम कर्मियों ने प्रदर्शन किया। संवाद