फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of people at DM office

लोगों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed, 26 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 26 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of people at DM office
मुवानी में हॉटमिक्स की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

थल-सातशिलिंग मार्ग पर स्थित प्रमुख कस्बे मुवानी में हॉटमिक्स का काम छोड़ने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर इस मामले की जांच की मांग की। डीएम सी रविशंकर ने एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन के अभियंता को निर्देश दिए हैं कि शीघ्र मुवानी बाजार में हॉटमिक्स किया जाए।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि सुधारीकरण के नाम पर थल-सातशिलिंग रोड को जगह-जगह खोद दिया गया। एडीबी ने एकांत और जंगलों से होकर जाने वाली सड़क पर तो हॉटमिक्स कर दिया है, लेकिन मुख्य कस्बों और बाजारों को जानबूझकर छोड़ दिया गया। मुवानी बाजार की सड़क पर हॉटमिक्स न होने से बारिश के समय कीचड़ और अन्य समय धूल से सड़क के किनारे स्थित 100 दुकानदार और सैकड़ों परिवार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि धूल से लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित विभाग को हॉटमिक्स करने के आदेश दिए जाएं और किन कारणों से हॉटमिक्स का काम छोड़ा गया इसकी जानकारी हासिल की जाए। प्रदर्शन में हर्षवर्धन ज्याला, जितेंद्र धामी, पप्पू डोबाल, गोपाल मनोला, नवीन वर्मा, प्रकाश बोरा, युवराज सिंह, दिनेश कार्की आदि लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed