{"_id":"5c250361bdec2256e1301511","slug":"demonstration-of-parents-and-students-on-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों और विद्यार्थियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों और विद्यार्थियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Thu, 27 Dec 2018 10:22 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते राईआगर के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज राईआगर में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की तैनाती शीघ्र नहीं करने पर 10 जनवरी को राईआगर में चक्का जाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन
करीब 90 किमी दूर राईआगर से ग्रामीण अपने पाल्यों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत भौतिक विज्ञान, रसायन, जीव विज्ञान, गणित, हिन्दी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। वर्ष 2016 में सहायक शिक्षिका अंग्रेजी की तैनाती की गई, लेकिन वह तब से अवैतनिक अवकाश पर हैं। उन्होंने उक्त शिक्षिका को भी हटाने की मांग की है। बाद में उन्होंने प्रभारी जिलाधिकारी वंदना को भी व्यथा बताई।
विज्ञापन
कहा कि कई बार मांग उठाने के बावजूद कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि एक दिसंबर तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह 10 दिसंबर को राईआगर में चक्का जाम कर प्रदर्शन करेंगे। प्रभारी जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रदर्शन करने वालों में सुनीता देवी, शीला देवी, रणजीत राम, पूरन राम, प्रकाश भट्ट, नवीन आगरी आदि थे।
विज्ञापन