फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to start ultrasound in Gangolihat CHC

Pithoragarh News: गंगोलीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू करने की मांग

Tue, 06 Jan 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demand to start ultrasound in Gangolihat CHC
गोलीहाट(पिथौरागढ़)। सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से हमें बेहतर इलाज नहीं मिल रहा है। मशीन जंक खा रही है और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज और गर्भवतियां जिला मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। सरकार हमारे द्वार पहुंची है तो इन गंभीर समस्याओं का समाधान करना भी इसकी जिम्मेदारी है। यह कहा हाट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत लगे शिविर में क्षेत्र के लोगों ने।
विज्ञापन

टीम एक कोशिश के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने शिविर में पहुंचे लोगों ने डीएम आशीष भटगांई के समक्ष सीएचसी में बदहाल व्यवस्थाओं को उजागर किया। कहा कि सीएचसी में मशीन होने के बाद भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। विशेषज्ञों की कमी के चलते मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू करने की मांग की। वहीं लोगों ने महाविद्यालय तक सड़क न बनने का मामला उठाया। कहा कि करोड़ों से महाविद्यालय का नया भवन बनाया गया है। सड़क न होने से इसका संचालन नहीं हो सका है। इसके अलावा लोगों ने सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं उठाईं और इनके समाधान की मांग की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। शिविर में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed