फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to repair the road in Dharchula

धारचूला में बदहाल सड़क को ठीक करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Demand to repair the road in Dharchula
बदहाल सड़क को ठीक करने को लेकर लोनिवि के ईई को ज्ञापन देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला पालिका के प्रवेश द्वार से मुख्य बाजार तक सड़क के बदहाल होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने सड़क को ठीक करने की मांग को लेकर लोनिवि के ईई को ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोगों ने शिव मंदिर वार्ड की सभासद प्रेमा कुटियाल के नेतृत्व में लोनिवि के ईई को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि धारचूला पालिका के प्रवेश द्वार से मुख्य बाजार तक सड़क बदहाल है। सड़क के बदहाल होने से इसमें आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है। इस मौके पर बेला शर्मा, विरेंद्र गर्ब्याल, जानकी देवी, लीला कुंवर, मनीष गर्ब्याल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed