{"_id":"6aa58c32134353ceab067f20","slug":"demand-to-operate-the-committee-office-at-bapru-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144263-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: समिति कार्यालय बापरु में संचालित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: समिति कार्यालय बापरु में संचालित करने की मांग
Sat, 12 Sep 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड बापरु का कार्यालय न्याय पंचायत मुख्यालय बापरु में संचालित करने की मांग उठी है। गिरधर सिंह फर्त्याल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार और सहायक निबंधक, सहकारिता विभाग को ज्ञापन भेजा है।
समिति का कार्यालय रेगडू-वल्सौ क्षेत्र से संचालित है, जो बापरु मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है। इससे किसानों को समिति और बैंक संबंधी कार्यों में परेशानी होती है। फर्त्याल ने बताया कि बापरु मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग पर है, जहां 12 ग्राम सभाओं के किसान आसानी से कार्य पूरे कर सकते हैं। रेगडू कार्यालय की असुविधा से किसान समिति से जुड़ने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए कार्यालय को बापरु मुख्यालय में स्थानांतरित करने पर जोर दिया। मांग पूरी न होने पर संचालन बोर्ड के सभी सदस्यों ने त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है।