{"_id":"66830bea7ebde1283a04e2b6","slug":"demand-to-blacklist-the-parking-company-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-114988-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पार्किंग बनाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पार्किंग बनाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग
Tue, 02 Jul 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में तीन साल से बंद पड़ा पार्किग का कार्य। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में तीन करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किग स्थल का काम तीन साल से बंद होने से लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने सरकार से पार्किंग का निर्माण कर रही कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है।
डीडीहाट नगर के ओगला मोटर मार्ग पर तीन करोड़ रुपये से बहुमंजिला पार्किंग स्टैंड का निर्माण किया जाना था। पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत यह कार्य हिमालयन स्टील वर्क्स कंपनी को मिला। पार्किंग का कार्य 40 प्रतिशत करने के बाद पार्किंग में दरारें आ गईं। इसके बाद पार्किंग का काम रोक दिया गया। तीन साल से इस कार्य के बंद होने से लोगों को सड़क के किनारे ही गाड़ियों को पार्क करना पड़ रहा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप पाल ने सरकार से पार्किंग का कार्य कर रही कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर इस कंपनी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि काम में कमी और अधूरा काम छोड़ने के बावजूद कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।