फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Water in Biramthal

Pithoragarh News: पानी की समस्या के लिए सड़क पर उतरे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demand For Water in Biramthal
थल क्षेत्र में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते बिरमथल वार्ड के लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। बिरमथल वार्ड में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने जल संस्थान डीडीहाट के खिलाफ खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्दी आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

सत्यालगांव के बिरमथल वार्ड में लोगों ने रविवार को जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नैना देवी-सत्यालगांव पेयजल योजना में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पानी के लिए जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सूचना देने के बाद भी जल संस्थान ने समस्या का संज्ञान नहीं लिया। उन्हें जल स्रोतों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्दी समाधान नहीं किया तो विभाग में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में जसुली देवी, खीमा देवी, कमला कार्की, दिनेश सिंह कार्की, नवीन कार्की, यशपाल भारती, प्रवीण कार्की, चंद्रकला, दीक्षा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed