{"_id":"619be77570297c29f954934b","slug":"demand-for-ukd-anadolankari-pithoragarh-news-hld445375351","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के लोग प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने आंदोलनकारी घोषित करने के नियमों में परिवर्तन करने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में वंचित राज्य आंदोलनकारी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर धरना, प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के लिए संघर्ष करने वाले अधिकतर आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा नहीं मिल पाया है।
ऐसे आंदोलनकारियों को अखबार की कतरन और चयन समिति के दो सदस्यों (वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों) की ओर से प्रमाण देने के आधार पर भी होना चाहिए। उन्होंने शीघ्र चिह्निकरण समिति की बैठक बुलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा। वहां समिति की अध्यक्ष उमा पांडेय, केंद्रीय प्रवक्ता किशोर पाठक, उपाध्यक्ष पवन पाटनी, जीवन राम, राजेंद्र जोशी, सुरेश कसन्याल, राजेंद्र पांडेय आदि थे।