फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for solution to drinking water problem

Pithoragarh News: पेयजल समस्या के समाधान की मांग

Thu, 16 May 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for solution to drinking water problem
पिथौरागढ़। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुसौली गांव के लोग एक साल से पेयजल संकट से परेशान हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। महिलाओं ने डीएम से मुलाकात कर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुसौली गांव की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने कहा कि गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। किसी तरह वे लोग मवेशियों और अपने लिए पानी का प्रबंध कर रहे हैं। उनके गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में कनेक्शन लगाए गए हैं लेकिन नलों में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान दुर्गा धामी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, भावना शर्मा, कमला देवी, रेखा धामी, जानकी बिष्ट, दुर्गा बिष्ट सहित कई महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed