फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Road

सीमांत गांवों की अनदेखी कर रही सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand For Road
मूनाकोट के बेलतड़ी में धरना देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट/गंगोलीहाट। अशोकनगर-बेलतड़ी मोटर मार्ग पर दो किमी लंबी सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने शनिवार को 15वें दिन भी धरना दिया। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल दत्त भट्ट और चंद्रबल्लभ भट्ट ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएडीपी क्षेत्र के गांवों की भी समस्याओं से शासन-प्रशासन को लेना देना नहीं है। सिर्फ कोरे आश्वासन देने के लिए प्रशासन के लोग आ रहे हैं लेकिन काम शुरू करवाने के लिए कोई नहीं आ रहा है जबकि विधानसभा चुनाव निकट है। अब जनप्रतिनिधियों का दौरा चुनावी हो जाएगी।
विज्ञापन

फिर से कोरे आश्वासनों का दौरा होगा लेकिन अब बिना सड़क निर्माण शुरू कराए बिना ग्रामीण नहीं मानेंगे। प्रदर्शन में गोपाल दत्त, चंद्रबल्लभ, सुभाष चंद्र, रोहित भट्ट, ललित भट्ट, श्याम दत्त, जानकी देवी, सुनीता भट्ट आदि रहे। गंगोलीहाट में मड़कनाली-सुरखालपाठक सड़क निर्माण के लिए 90 दिन से ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह और महिपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आंदोलन की अनदेखी कर रही है। ग्रामीणों को उनके शासनकाल में निर्माण होने की उम्मीद कम लग रही है। सरकार चाहती तो सभी कार्यवाही पूरी कर सड़क निर्माण की सौगात नवरात्र में दे सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed