फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Road Construction

Pithoragarh News: गुरना-गोगना सल्ला सड़क सुधारने की मांग

Mon, 01 May 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demand For Road Construction
पिथौरागढ़। चुपकोट बैंड-जमराड़ी और गुरना-गोगना सल्ला सड़क लंबे समय से खराब है। इस कारण क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण संघर्ष समिति ने इस सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

विण विकासखंड के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भट्ट ने बताया कि सड़क सुधारने की मांग कई मंचों पर उठाने के बावजूद सड़क को नहीं सुधारा जा सका है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। कई बार इसकी शिकायत करने के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। वहां सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण संघर्ष समिति के महामंत्री हीरा सिंह मेहता और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि यह दोनों मार्ग पंचेश्वर से जुड़े हैं जो जनता की आस्था का केंद्र है। यह करीब दस हजार की आबादी की जीवनरेखा है। मोटर मार्ग के जीर्णशीर्ण होने के कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क मार्ग को जल्द ठीक नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed