{"_id":"683741b60369236277100080","slug":"demand-for-improvement-of-bangapani-jarajibali-road-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128392-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंगापानी-जाराजिबली सड़क के सुधारीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंगापानी-जाराजिबली सड़क के सुधारीकरण की मांग
Wed, 28 May 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
डामर उखड़ने से बदहाल हो चुकी बंगपानी-जाराजिबली सड़क। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी-जाराजिबली सड़क की बदहाली से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि छह साल पहले बनी सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। जगह-जगह डामर उखड़ने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। नालियां बंद हैं और गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
हालत यह हैं कि वाहन चालक इस सड़क पर वाहनों के संचालन से हाथ पीछे खींच रहे हैं और यात्री पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। संजीव सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य विक्रम सिंह बिष्ट, कैलाश सिंह, महेंद्र सिंह, जयंती देवी आदि ने जल्द सड़क सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद