फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for asphalt in Chandak-Chamali road

चंडाक-चमाली सड़क पर डामरीकरण करने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Demand for asphalt in Chandak-Chamali road
चंडाक-चमाली सड़क में जगह जगह डामर उखड़ गया है। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। चंडाक-चमाली सड़क में डामरीकरण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। इससे हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सोमवार को डीएम को भेजे पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि कुछ साल पूर्व चंडाक-चमाली सड़क में डामरीकरण का कार्य हुआ था। उनका कहना है कि अब डामर पूरी तरह उखड़कर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे सड़क में हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से सड़क में डामरीकरण करने की मांग कर रहे हैं बावजूद इसके उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण कुमार, सुरेंद्र, गोविंद राम, मोहन चंद, श्याम सिंह, मनोज सिंह, विमल कुुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed