फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for arrest of all the accused in Kamlesh murder case

Pithoragarh News: कमलेश हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 28 Jun 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of all the accused in Kamlesh murder case
धारचूला में कमलेश के हत्यारोपियों ​की गिरफ्तारी की मांग पर एसडीएम को ज्ञापन देते लोग। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। कमलेश दानू हत्याकांड के अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गौरव सेनानी संगठन और स्थानीय लोगों ने एसडीएम जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन दिया। उन्होंने सात दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष भूपाल सिंह रावल ने कहा कि पुलिस अब तक कमलेश के एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर सकी है। दो आरोपी अब भी फरार हैं। मृतक के पिता गोवर्धन दानू ने कहा कि एक आरोपी की गिरफ्तारी होने पर उन्हें न्याय की उम्मीद जगी थी। अब तक पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, इससे उनमें निराशा है। देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि आरोपियों को धारचूला से नेपाल भागने में मदद करने वालों के खिलाफ भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में हरेंद्र दानू, हरीश बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, देबू बिष्ट, शंभू गुरुंग, धन सिंह धामी, किशन रावल, आन सिंह, मदन सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed