{"_id":"68f8ffdb3d12d3bef305b305","slug":"deepawali-celebrated-with-enthusiasm-fireworks-were-done-in-full-swing-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-133970-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उत्साह के साथ मनाया गया दीप पर्व, जमकर हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उत्साह के साथ मनाया गया दीप पर्व, जमकर हुई आतिशबाजी
Wed, 22 Oct 2025 09:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 22 Oct 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में दिवाली पर आतिशबाजी के बाद इस तरह रंग-बिरंगी रोशनी में नजर आया आसमान। संवाद
पिथौरागढ़। जिले में नगर से लेकर कस्बों और गांवों तक दीप पर्व की धूम रही। उत्साह के साथ दिवाली मनाई गई। पूरे जिले में जमकर आतिशबाजी हुई। पटाखों की रोशनी से आसमान जगमग रहा।
सीमांत जिले में दिवाली पर्व उत्साह से मनाया गया। शाम होते ही शुभ मुहूर्त पर लोगों ने लक्ष्मी पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्चों के साथ जमकर आतिशबाजी की। नगर से लेकर कस्बों और गांवों में आतिशबाजी के बीच आसमान विभिन्न रंगों से रोशन नजर आया। वहीं, बिजली की मालाओं के साथ ही दीयों से सजे घर पूरी रात रोशनी बिखेरते रहे। देर रात तक आतिशबाजी चलती रही और पटाखों की आवाज से पूरा जिला गूंजता रहा।
--
बाजार में छाया रहा सन्नाटा
दिवाली से पहले बाजारों में खूब रौनक रही। दिवाली के दूसरे दिन बुधवार को बेहद कम लोगों ने बाजारों का रुख किया। ऐसे में जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, थल, कनालीछीना सहित अन्य प्रमुख बाजारों में सन्नाटा ही रहा।