{"_id":"6658bc98212daf82b80be1ed","slug":"dedication-of-frontier-doctors-honored-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-113868-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीमांत के चिकित्सकों के समर्पण को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीमांत के चिकित्सकों के समर्पण को मिला सम्मान
Thu, 30 May 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अमर उजाला की ओर से भगवान का दर्जा प्राप्त चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। विभिन्न अस्पतालों के 20 चिकित्सकों को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रीना जोशी और विशिष्ट अतिथि मानस एकेडमी के निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए।
बृहस्पतिवार को नगर के श्रेष्ठ होटल में अमर उजाला की ओर से आयोजित ''आभार समर्पण का'' कार्यक्रम में चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने चिकित्सकों के त्याग, समर्पण और निष्ठा की सराहना की गई। कोरोना काल में उनके किए गए कार्यों को सराहनीय बताते हुए कहा कि विपरीत हालात में चिकित्सकों ने ढाल बनकर लोगों को जीवन दान दिया।
कहा कि कोरोना काल के समय में जब सब कुछ थम सा गया था, लोग एक-दूसरे से दूर हो रहे थे। मदद करने से भी हिचक रहे थे, उन हालात में चिकित्सक देवदूत बनकर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा में डटे रहे। आज भी चिकित्सक वर्ग लोगों की जान बचाने से पीछे नहीं है। मुख्य अतिथि डीएम रीना जोशी ने कहा कि सीमांत के चिकित्सक बेहतर चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम कर चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने के लिए अमर उजाला की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला सकारात्मक समाचारों के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर नादभेद गंधर्ववालय के बैरागी बैंड के कलाकार अमित कुमार, रवि शास्त्री, प्रियांशु राज, प्रियांशु आर्या, रवि शंकर, विपिन भट्ट ने गीत संगीत से समा बांध दिया।
समारोह में इन चिकित्सकों को किया सम्मानित
सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल, डॉ. अशोक चंद, डॉ.दीपांशु मेहरा, डॉ. डीएस धर्मशक्तू, डॉ. जगदीश गड़कोटी, डॉ. एलएस बोरा, डॉ. मयंक बिष्ट, डॉ. निलय राठी, डॉ. निर्मला पुनेठा, डॉ. निशांत अग्रवाल, डॉ. नीतू बिष्ट, डॉ. पीसी पंत, डॉ. पुष्कर सिंह बसेड़ा, डॉ. आरके खर्कवाल, डॉ. शिवांश पंत, डॉ. शशि फिरमाल, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. प्रियंका फिरमाल, डॉ. भूपाल सिंह बिष्ट।
समारोह को सफल बनाने में इनका रहा विशेष सहयोग
पिथौरागढ़। अमर उजाला के ''आभार समर्पण का'' कार्यक्रम को सफल बनाने में पिथौरागढ़ नगर के इन प्रायोजकों का सहयोग रहा। मानस कॉलेज ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट पिथौरागढ़, सीकेजी रियल्टी रुद्रपुर, महादेव डायग्नोस्टिक पिथौरागढ़, सोरवैली पब्लिक स्कूल, गोविंद लाल सुरेश चंद्र चौधरी ज्वैलर्स, श्रीदेव होंडा, नर्मदा मेडिकोज, बोरा कंसट्रक्शन, ओमसाईं पैथोलॉजी और होटल श्रेष्ठ।
--
पहाड़ में चिकित्सा सेवाओं की पहले काफी कमी थी। हाल के वर्षों में काफी सुधार हुआ है। अमर उजाला ने यह सम्मान देकर लोगों की सेवा में समर्पित चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। जिले में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम करने के लिए अमर उजाला का विशेष आभार। - डॉ. अशोक कुमार पंत, निदेशक मानस एकेडमी।
--
चिकित्सकों के सम्मान में अमर उजाला की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम बेहद प्रशंसनीय है। चिकित्सक अपना आराम छोड़कर मरीजों की सेवाएं करते हैं।अमर उजाला ने मरीजों को सेहतमंद जिंदगी देने वाले चिकित्सकों का सम्मान कर प्रशंसनीय कार्य किया है। - सीए करुण गुप्ता, सीकेजी रियलटी, रुद्रपुर।
--
अमर उजाला की ओर से आयोजित आभार समर्पण का कार्यक्रम प्रशंसनीय है। इससे पर्वतीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों का मनोबल बढ़ेगा। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। - पवन शर्मा, महादेव डॉयग्नोस्टिक सेंटर पिथौरागढ़।
--
अमर उजाला का आभार समर्पण का कार्यक्रम ऐसे चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने वाला है जो चिकित्सक अपनी सेहत की चिंता छोड़कर मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। यह कार्यक्रम बेहद प्रशंसनीय है। - डॉ.उमा पाठक, निदेशक सोर वैली पब्लिक स्कूल।
--
पहाड़ चिकित्सा के क्षेत्र में लंबे समय तक पिछड़ा रहा है। लोगों को छोटी छोटी बीमारियों के उपचार के लिए भी बड़े शहरों में जाना पड़ता था। आज कई चिकित्सक पिथौरागढ़ जैसे जिले में सेवाएं देकर लोगों को चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों का सम्मान कर अमर उजाला ने मनोबल बढ़ाने का काम किया है। - दीपक चौधरी, गोविंद लाल सुरेश चंद्र चौधरी ज्वैलर्स पिथौरागढ़।
--
अमर उजाला का आभार समर्पण का कार्यक्रम बेहद प्रशंसनीय और सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम तमाम असुविधाओं के बीच चिकित्सा सेवाएं दे रहे चिकित्सकों का मनोबल बढ़ेगा। समय-समय पर इस तरह के समारोह का आयोजन होना चाहिए। - विपिन जोशी, श्रीदेव होंडा, पिथौरागढ़।
--
अमर उजाला की ओर से आयोजित आभार समर्पण का कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ है। चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम प्रशंसनीय है। इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होने चाहिए। - महेश पंत, नर्मदा मेडिकोज, पिथौरागढ़।
--
अमर उजाला का यह कार्यक्रम बहुत प्रशंसनीय है। चिकित्सक अपनी तमाम तकलीफों को भूलकर मरीजों की सेवाएं करते हैं। इस सम्मान से सीमांत पिथौरागढ़ जिले में चिकित्सा सेवाएं दे रहे चिकित्सकों का मनोबल बढ़ेगा। - नवीन पंत, ओमसाईं पैथोलॉजी, पिथौरागढ़।
अमर उजाला का आभार समर्पण का कार्यक्रम अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। अमर उजाला ने सीमांत जिले में इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित कर सेहत के प्रहरियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। समय-समय पर इस तरह के आयोजन होने चाहिए। - राम सिंह, स्वामी होटल श्रेष्ठ पिथौरागढ़।