फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death in Thal Accident

थल के पतेत में अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, एक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Death in Thal Accident
थल (पिथौरागढ़)। नाचनी से ईंधन भराने के लिए थल आई एक ऑल्टो कार वापसी के समय पतेत के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। घायल का स्वास्थ्य केंद्र गोचर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों लोग शामा गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कुछ लोगों से पता चला है कि हादसे में जान गंवाने वाले मनोहर सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के दूर के रिश्ते में थे।
विज्ञापन

ऑल्टो कार यूके 05/5225 मंगलवार को पतेत गांव के भरड़धार के पास अनियंत्रित होकर रामगंगा नदी में जा गिरी। हादसे में बागेश्वर जिले के चेटाबगड़ डोनू निवासी वाहन स्वामी मनोहर सिंह कोश्यारी (25) पुत्र भूपाल सिंह कोश्यारी की मौके पर मौत हो गई। हादसे में भरत सिंह कोश्यारी (18) छिटककर रामगंगा नदी में जा गिरे। कार के नदी में गिरते ही स्थानीय निवासी हर्ष बहादुर, कमलेश कार्की, मंटू कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में घायल अवस्था में गिरे युवक को बचा लिया।
विज्ञापन

घायल भरत सिंह को सड़क तक लाए और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर लाया गया। उनके सिर पर छह टांके लगे हैं। डॉ. जितेंद्र ने भरत सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही थल थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट और नाचनी थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवक राजेंद्र सिंह गुरुंग, बबलू कन्याल, दीपक कार्की, सुनील सत्याल की मदद से मनोहर के शव को खतरनाक पहाड़ी से सड़क तक लाए। एसआई सोमेंद्र सिंह ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed