फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death in Pithauragarh

पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की बोल्डर की चपेट में आने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Death in Pithauragarh
कमला धामी(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। रांथी गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रांथी ग्राम पंचायत रांथी के रंजनधुरा तोक निवासी कमान सिंह की 27 वर्षीय पत्नी कमला धामी पशुओं के लिए चारा लेने शनिवार को जंगल में गई थी। इस दौरान वह पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कमला के ससुर भरत सिंह ने आपदा कंट्रोल रूम में दी। घटनास्थल से स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को सीएचसी धारचूला पहुंचाया। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि कमला मृत अवस्था में ही अस्पताल लाई गई थी। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रांथी की ग्राम प्रधान माया दुग्ताल ने बताया कि कमला का पति दारमा घाटी के बुग्यालों में बकरियां चराने गया है। मृतका के तीन बच्चे हैं। उनका परिवार काफी गरीब है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

नाचनी के नापड़ में ततैयों के हमले में नौ मजदूर घायल, एक गंभीर
नाचनी (पिथौरागढ़)। आपदा से क्षतिग्रस्त हुए नापड़ क्षेत्र की बिजली लाइनों के सुधारीकरण कार्य के दौरान ततैयों के हमले में नौ मजदूर जख्मी हो गए। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ठेकेदार के साइट इंचार्ज विक्की शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 केवी लाइन पर तुन का विशाल पेड़ गिरने से डबल पोल टूट गए थे। शुक्रवार को मरम्मत कार्य शुरू करते ही ततैयों ने पूरी टीम पर हमला कर दिया। इस कारण बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य रोकना पड़ा। ऐसे में नापड़ क्षेत्र के एक दर्जन गांवों को बिजली की आपूर्ति के लिए और इंतजार करना होगा। श्रमिकों ने वन दरोगा रमेश लोधियाल को सूचना देकर ततैयों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed