फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dead body of missing person found in Baitadi forest

Pithoragarh News: बैतड़ी के जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव

Sun, 19 Nov 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing person found in Baitadi forest
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है। दशरथ चंद नगरपालिका के वार्ड नंबर पांच कुमाली गांव के नरेश जोशी (45) का शव जंगल में मिला है। परिजनों के अनुसार वह पांच दिनों से लापता थे। परिजनों ने उनकी बहुत खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बैतड़ी जिला के प्रहरी कार्यालय प्रवक्ता खेम विक्रम केसी ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

अज्ञात महिला का शव बरामद

बनबसा (चंपावत)। बनबसा के गढ़ीगोठ क्षेत्र में रववार की दोपहर बाद शारदा नहर में एक अधेड़ महिला का शव उतरता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने पंचनामे बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच बनबसा थाने की महिला एसआई राधिका भंडरी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि गढ़ीगोठ के ग्रामीणों ने गढ़ीगोठ पुल के समीप शारदा नहर में एक महिला के डूबने की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ग्रामीण तैराकों ने शव को पानी से निकाल दिया था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की आयु करीब 52 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही एसआई राधिका भंडारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला के नहाते समय डूबने की आशंका लग रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम से ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed