फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dead bodies of two women taken out of debris

मलबे से निकाले गए दो महिलाओं के शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two women taken out of debris
बंगापानी तहसील के आपदा प्रभावित टांगा गांव में खोजबीन की जानकारी लेते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
टांगा(पिथौरागढ़)। टांगा गांव में भूस्खलन में मकान जमींदोज होने से लापता लोगों की खोजबीन का काम जारी है। बृहस्पतिवार को दो महिलाओं के शव बरामद हुए। 11 लापता लोगों में से अब तक कुल नौ शव मिल चुके हैं। दो लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ के 29, आईटीबीपी के 19, एसडीआरएफ के 24, पुलिस व राजस्व, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, होमगार्ड, पीआरडी, पुलिस संचार विभाग के 32 कार्मिकों समेत लगभग कुल 104 जवानों और कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद पद्मा देवी (45) पत्नी खुशाल सिंह और कुसुमा देवी (70) पत्नी भीम सिंह के शव मलबे से निकाले गए।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। जीत राम पुत्र हुड़किया राम और पार्वती देवी पत्नी जीत राम अभी लापता हैं। क्षेत्र में दो मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है। प्रशासन के अनुसार सभी लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed