फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ddtyv njkublkibd vggu mnj lkjh cff nbg mbvh kjhjjk vgh kkh

गैरसेंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को कांग्रेस का प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
ddtyv njkublkibd vggu mnj lkjh cff nbg mbvh kjhjjk vgh kkh
प्रदर्शन - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया प्रदेश की अनदेखी करने के आरोप संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। गैरसेंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधामी बनाने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से शीघ्र गैरसेंण को स्थाई राजधानी नहीं बनाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में तिलढुकरी तिराहे में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने गैरसेंण को उत्तराखण्ड की स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कहा लंबे समय से प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसेंण बनाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी सरकार गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बना रही है। सरकार ने गैरसेंण को स्थाई राजधानी न बनाकर ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर राज्यआंदोलनकारियों व अन्य लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा जनता के साथ ऐसे खिलवाड़ को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ---------------- ये रहे शामिल वरिष्ठ नेता कांग्रेस मथुरा दत्त जोशी, योगेश नगरकोटी, राजेश शर्मा, दिनेश बिष्ट,त्रिलोक बिष्ट, विजय कुमार,कार्तिक खर्कवाल, पवन पाटनी,रजत विश्वकर्मा, जावेद खान, मनोज पांडेय, कैलाश जोशी, बॉब कन्याल, जगदीश धामी,निर्मल लोहिया, बहादुर सामंत,पवन शर्मा, रोहन सौन मौजूद रहे। --------- फोटो विवरण- 11पीटीएच पी- 03गैरसेंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधामी बनाने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed