फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DDihat district pass in BDC meeting

बीडीसी बैठक में डीडीहाट जिले का प्रस्ताव पास

Wed, 10 Oct 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 10 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
DDihat district pass in BDC meeting
डीडीहाट में डीडीओ को ज्ञापन सौंपते क्षेत्र पंचायत सदस्य - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने जिले का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सीमांत के विकास के लिए जिले की मांग को पुरजोर तरीके का उठाने का भी निर्णय लिया।

विज्ञापन


बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में सदस्यों ने ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अजीत पाल सिंह डसीला के नेतृत्व में सीएम को संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी को सौंपा। कहा कि छोटी प्रशासनिक इकाइयों से ही पर्वतीय क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। इसके बाद आयोजित बीडीसी बैठक में प्रधान गराली डिगर सिंह ने फार्मासिस्ट की तैनाती करने, घिमाली के प्रकाश जोशी ने 108 सेवा को सही तरीके से संचालित करने, चामा की प्रधान ने दिव्यांग को पेंशन देने का मामला उठाया।
विज्ञापन


भालू उडियारी की चंद्रा कन्याल ने प्राथमिक पाठशाला जुबरा में आपदा के दौरान दीवार गिरने, सीड़ीचामा हाईस्कूल में एक भी स्थायी शिक्षक की तैनाती नहीं होने का मामला उठाया। सदस्यों ने विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ रहे असर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आदर्श इंटर कॉलेज जौरासी में छात्र-छात्राओं द्वारा रोज सफाई करने का भी मामला रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तुरगोली, ननपांपू, धौलेत, डीडीहाट-मुनस्यारी सड़क, आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं का मामला प्रमुखता से उठाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी, कनिष्ठ प्रमुख प्रवीन पानू, जिपं सदस्य हरेंद्र चुफाल, तहसीलदार एमसी पालीवाल, खंड विकास अधिकारी एचएस दरियाल, सीएमओ ऊषा गुंज्याल, सीईओ वीपी सिमल्टी, डॉ. मीनाक्षी जोशी, ईई लोनिवि एसके वर्मन आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed