फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DCA making district level cricket tournament champion Red

डीसीए रेड बना जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन

Sat, 18 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
DCA making district level cricket tournament champion Red
पिथौरागढ़ में क्रिकेट में विजेता टीम पुरस्कारों के साथ - फोटो : अमर उजाला

स्वर्गीय लाला ओमकार गुप्ता जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीसीए रेड ने डीसीए ब्लू को 9 विकेट से हराकर जीत लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को देवसिंह खेल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीसीए रेड और डीसीए ब्लू की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन पंत और विशिष्ट अतिथि दीपक लुंठी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। डीसीए ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। हेमंत राणा ने 23, बॉब चंद ने 26 और प्रकाश बिष्ट ने 17 रनों का योगदान दिया। डीसीए रेड के गेंदबाज देवेंद्र धरियाल ने 6 रन देकर 2 विकेट लिए। नरेश भंडारी ने 3 विकेट लिए। जवाब में डीसीए रेड के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 136 रन आसानी से बना लिए। नीरज सौन ने 34 गेंदों में नाबाद 73 और दीपक मेहता ने नाबाद 42 रनों का योगदान दिया। अंपायर पारस मुडेला, मनोज कुमार और स्कोरर कमल परिहार थे।
विज्ञापन


आंखों देखा हाल ललित बोहरा ने सुनाया। मैच रेफरी अमित वल्दिया और राजेंद्र प्रसाद थे। नीरज सौन को मैन ऑफ द मैच के साथ ही मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। हेमंत राणा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और रोहित रावत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का अवार्ड दिया गया। विजेता टीम को पंद्रह हजार एवं उपविजेता टीम को दस हजार रुपए की नकद धनराशि और ट्राफी दी गई। इस दौरान डीसीए के अध्यक्ष तपन रावत, युकां के लोकसभा अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपांशु वर्मा, केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव मनोज चौहान, आयोजक उमेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed