फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Darma valley glacier broken road closed

Pithoragarh News: दारमा घाटी में ग्लेशियर टूटा, लोगों ने भागकर बचाई जान

Sun, 07 May 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 May 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Darma valley glacier broken road closed
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी में बालिंग और दुग्तू के बीच रविवार सुबह ग्लेशियर टूटकर सड़क पर आ गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे सात लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्लेशियर के सड़क पर आने से यातायात बंद हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों के साथ ही पंचाचूली गए पर्यटक भी फंस गए हैं।
विज्ञापन



चीन सीमा से सटी दारमा घाटी के बालिंग और दुग्तू गांवों के बीच रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे ग्लेशियर टूट कर लौखुंग नाले में आ गया। दातू गांव निवासी होम स्टे संचालक पानू दताल ने बताया कि जिस समय ग्लेशियर टूटा ठीक उसी समय सात लोग गांव की ओर आ रहे थे। ग्लेशियर खिसकने की आवाज सुनकर सभी लोगों ने भागकर जान बचाई। यदि कोई भी व्यक्ति ग्लेशियर की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


दारमा के लिए टैक्सी का संचालन करने वाले वाहन स्वामी गोविंद सेलाल ने बताया कि ग्लेशियर सड़क पर लगभग 20 मीटर के दायरे में आया है। इसके चलते वाहनों का संचालन ठप हो गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही पंचाचूली देखने के लिए जाने वाले पर्यटक फंस गए हैं। सड़क बंद होने की सूचना सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के एई अनिल सिंह बनंग्याल ने बताया कि मौसम में सुधार होते ही बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। सड़क खुलने में दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed