फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Darki hill on Dhapa-Milam road of Munsiyari

Pithoragarh News: मुनस्यारी के धापा-मिलम मार्ग पर दरकी पहाड़ी

Mon, 12 Aug 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Darki hill on Dhapa-Milam road of Munsiyari
मुनस्यारी के धापा-मिलम मार्ग पर हुआ भूस्खलन। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़/ मुनस्यारी । सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ियों का दरकना जारी है। मुनस्यारी के धापा-मिलम मोटर मार्ग पर भूस्खलन होने से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इससे यातायात बंद हो गया है। जिले में मलबा और बोल्डर आने से 20 सड़कें बंद हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में सीमा क्षेत्र की धापा-मुनस्यारी मार्ग चिलमधार के पास बंद है। ग्रामीण क्षेत्र की बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकुना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, होकरा-नामिक, छिरकिला-जम्कू, सोबला-उमचिया, डोर-सैंणरांथी, डीडीहाट-आदीचौरा-हुनेरा सड़कें भूस्खलन, मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। इनके अलावा रुंग-सिर्खा, तवाघाट-नारायण आश्रम, जौलजीबी-रणुवा अमतड़ी, मदकोट-बोना, रणगांव-हचीला, कोटाकांडा धुरा-मुनस्यारी, झूलाघाट-बलतड़ी, कनालीछीना-ल्वानी, कनालीछीना-देवलथल सड़कें मलबा आने से बंद हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को घरेलू सामान पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़ 17 मिमी
डीडीहाट 25.8 मिमी
धारचूला 20.8 मिमी
मुनस्यारी 18.4 मिमी
बंगापानी 36 मिमी
कनालीछीना 40 मिमी
देवलथल 38 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed