{"_id":"6186ccab05a9e00f5a35549b","slug":"danger-zone-on-madkot-road-pithoragarh-news-hld443737221","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क में कदम-कदम पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क में कदम-कदम पर खतरा
विज्ञापन
रोखड़ बनी जौलजीबी-मदकोट-मुनस्यारी सड़क पर बहता नाला। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट/पिथौरागढ़। आपदा के कारण जौलजीबी-मदकोट-मुनस्यारी मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। बरम से मदकोट तक 15 से अधिक स्थानों पर सड़क बेहद खतरनाक हाल में है। हालात यह हैं कि कहीं पर सड़क रोखड़ में बदल गई है तो कहीं पर सड़क में ही नदी नालों का पानी बह रहा है। थोड़ी सी असावधानी में गंभीर दुर्घटना का खतरा बना है।
सीमांत की सड़क होने के कारण जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क की देखरेख का जिम्मा बीआरओ के पास है। गोरी नदी के किनारे बनी यह सड़क कुछ वर्ष पूर्व तक बेहद अच्छी स्थिति में थी लेकिन आपदा ने इस सड़क को अब पूरी तरह से जर्जर और बदहाल बना दिया है। इस सड़क को वर्ष 2020 में आई आपदा से काफी नुकसान पहुंचा था। हालात यह हैं कि बरम से लेकर मदकोट तक कई स्थानों पर सड़क रोखड़ में तब्दील हो गई है।
तीन से अधिक स्थानों पर सड़क में ही नालों का पानी बह रहा है। कुछ स्थानों पर सड़क में पहाड़ी से बोल्डर गिरने का तो नीचे की ओर उफनाती गोरी नदी से खतरा बना रहता है। कुछ स्थानों पर पुलों के बह जाने से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस कारण वाहनों के बहने की आशंका के कारण अधिक बारिश में यातायात ठप रहता है।
विज्ञापन
इस मोटर मार्ग पर भदेली सहित दो स्थानों पर सड़क के सैकड़ों मीटर हिस्से को गोरी ने पूरी तरह से निगल लिया है। बरम की ओर वाले हिस्से में ऊपरी हिस्से से नई सड़क काटी गई है जबकि भदेली गांव में नदी के किनारे से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। बदहाल हो चुकी सड़क के कारण जिला मुख्यालय पहुंचने में एक घंटे अतिरिक्त लग रहा है।