{"_id":"66e3218b5e2ae61eb50c337b","slug":"danger-due-to-stones-falling-from-the-hill-on-jhulaghat-baltadi-road-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-117881-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से खतरा
Thu, 12 Sep 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से आवाजाही ठप रही। नीचे उफान पर बह रही काली नदी और ऊपर से गिर रहे पत्थरों के बीच वाहनों का संचालन करना चालकों के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में क्षेत्र की तीन हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
बारिश के बाद झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला फिर से जारी हुआ जो पूरे दिन नहीं थमा। ऐसे में सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप रही और बलतड़ी, तड़ीगांव, टाकुला, बसौड़ के ग्रामीण गांवों से बाहर नहीं निकल सके। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद्र रोडियाल ने बताया कि क्षेत्र के लोग राशन, सब्जी सहित अन्य सामान के लिए झूलाघाट मुख्य बाजार पहुंचते हैं। पहाड़ी से पत्थर गिरने और नीचे उफान पर बह रही काली नदी के चलते लोग बाजार नहीं पहुंच सके। बताया कि लगातार गिर रहे पत्थरों से खतरा बना हुआ है। लोग अपने बच्चों को झूलाघाट स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। कहा कि पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया जाना चाहिए ताकि इस समस्या का स्थायी हल हो सके। संवाद
ं