फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dance competition in Swaranjali dance Vatika

स्वरांजलि नृत्य वाटिका में हुई नृत्य प्रतियोगिता

Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dance competition in Swaranjali dance Vatika
अपराजिता के तहत आयोजित प्रतियोगिता में शामिल बालिकाएं। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ की स्वरांजलि नृत्य वाटिका में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत नृत्य वाटिका की प्रशिक्षुओं ने नृत्य कला का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं के साथ ही अभिभावकों ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के संकल्प पत्र भरे। 
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत स्वरांजलि नृत्य वाटिका की निदेशक उमा पांडे के निर्देशन में हुई नृत्य प्रतियोगिता में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने नृत्य कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सामूहिक और एकल नृत्य की विधाओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रसन्ना पंत ने पहला, प्रियांशी पंत ने दूसरा, गायत्री पुनेठा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वरांजलि नृत्य वाटिका की निदेशक उमा पांडे ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षुओं के साथ ही अभिभावकों ने अपराजिता के संकल्प पत्र भरे। स्वरांजलि की निदेशक उमा पांडे, शिक्षक संदीप पांडे, अभिभावक भावना जोशी, इंदू पंत, दीपा सामंत, संजय वर्मा ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों का महिलाओं के मान-सम्मान की भावना जागृत होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed