फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   daarchula-tinkar sadak nirmaan ke lie khalanga pahunchee nepaalee sena

दार्चूला - तिंकर सड़क बनाने के लिए खलंगा पहुंची नेपाली सेना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
daarchula-tinkar sadak nirmaan ke lie khalanga pahunchee nepaalee sena
खलंगा में सड़क बनाने के लिए मशीनें लेकर पहुंचे सेना के वाहन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट/धारचूला(पिथौरागढ़)। भारत के चीन सीमा तक सड़क पहुंचाने के बाद नेपाल ने भी दार्चूला तिंकर सड़क का काम तेज दिया है। सड़क निर्माण के लिए नेपाली सेना आठ वाहनों में निर्माण सामग्री लेकर शुक्रवार को खलंगा पहुंच गई थी। शनिवार को भी हेलिकाप्टर से कुछ सामान घाटीबगड़ पहुंचाया गया। जल्द ही सड़क के शेष 47 किमी हिस्से पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भारत चीन सीमा पर लिपुलेख तक सड़क पहुंचा चुका है। नेपाल चीन के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियां चला रहा है। नेपाल अपने नक्शे में भारतीय भूमि को दिखाने के बाद सीमा पर सशस्त्र प्रहरी बल की सात बीओपी और कंपनी हेडक्वार्टर खोल चुका है। नेपाल की मंत्री परिषद ने 29 अप्रैल को दार्चूला तिंकर सड़क बनाने का काम नेपाली सेना को सौंप था। 2008 से सुस्त गति से बन रही इस सड़क पर अभी तक 40 किमी क्षेत्र में ही काम हो पाया है।
विज्ञापन

दार्चूला-तिंकर सड़क बांस गांव पालिका वार्ड नंबर दो गांधीनगर से तिंकर तक कुल 87 किमी बननी है। नेपाली सेना को सड़क बनाने की जिम्मेदारी देने के पीछे तेजी से काम कर जल्द सड़क का निर्माण पूरा करना बताया जा रहा है, ताकि भारत की ओर से होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नेपाल पैनी नजर रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed