फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crowds of people are surging to obtain cooking gas.

Pithoragarh News: रसोई गैस पाने उमड़ रही लोगों की भीड़

Fri, 27 Mar 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Crowds of people are surging to obtain cooking gas.
लोहाघाट/चंपावत। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति जारी है। रसोई गैस लेने में उपभोक्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी के नेतृत्व में और वार्ड सदस्य रेनू गड़कोटी की देखरेख में पिथौरागढ़ रोड और खेतीखान रोड क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर वितरित किए गए। गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि प्लांट से दो वाहन लेकर 468 सिलिंडर पहुंचे थे। बाराकोट पोखरी खाल, पिथौरागढ़ रोड और खेतीखान रोड क्षेत्रों में रसोई गैस का वितरण किया गया। प्रबंधक बिष्ट ने आगे बताया कि वर्तमान में एजेंसी में 55 घरेलू रसोई गैस और 34 व्यावसायिक सिलिंडर का स्टाॅक शेष है। प्लांट से दो वाहनों की डिमांड की है। चंपावत में लोग सुबह से ही सिलिंडर लेने के लिए निर्धारित स्थलों पर लाइन लगाकर खड़े रहे। चंपावत गैस एजेंसी के माध्यम से गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया है। वितरण प्रणाली को परखने के लिए सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने जायजा लिया और लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो रही है। सीडीओ ने लोगों से गैस सिलिंडर के वितरण के दौरान सहयोग करने की अपील उपभोक्ताओं से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed