फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crowd. passengers. roadways buses. Diwali, corporation's.

Pithoragarh News: दिवाली पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़, बढ़ी निगम की आय

Wed, 30 Oct 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Crowd. passengers. roadways buses. Diwali, corporation's.
पिथौरागढ़। आपदाकाल में बसों के पहिये थमने से डिपो को हुए नुकसान की भरपाई दिवाली ने की है। मैदानी क्षेत्रों से लोग दिवाली मनाने घरों को लौट रहे हैं और बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से निगम की आय में भी बीते एक सप्ताह में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है इससे कर्मियों और अधिकारियों में खुशी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो से हर रोज दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम, लखनऊ, हल्द्वानी, टनकपुर, बरेली सहित अन्य रूटों पर 14 सेवाओं का संचालन होता है। बीते आपदाकाल में टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क के बंद होने से अधिकतर बसों के पहिये थमे रहे इससे निगम को एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन

दिवाली ने निगम की झोली फिर से भरने का काम किया है। दिवाली मनाने के लिए मैदानी क्षेत्रों से प्रवासी और अन्य लोगों के घरों को लौटने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लंबे रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से निगम की आय में दिवाली पर 20 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में डिपो की रोजाना आय 10 लाख रुपये के करीब थी जो अब बढ़कर 12 से 14 लाख पहुंची है। डिपो के बेड़े में दो नई बसें भी शामिल हुई हैं। ऐसे में निगम के साथ ही यात्रियों को भी राहत मिली है।

दिल्ली रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन
पिथौरागढ़। दिवाली पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से निगम में खुशी है। निगम के मुताबिक दिल्ली रूट पर यात्रियों का अधिक दबाव है। ऐसे में इस रूट पर बुधवार से दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के बाद लोग अपने कार्यक्षेत्र में वापस लौटेंगे तो यात्रियों का दबाव अधिक बढ़ेगा। ऐसे में निगम ने इसकी भी तैयारी पूरी कर ली है।

चार नई बस पहुंचेंगी पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो को पांच साल बाद नई बस मिलनी शुरू हुई हैं। दो नई बस पहले ही डिपो को मिल चुकी हैं। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक चार नई बस बुधवार देर शाम पहुंचने की उम्मीद है। सभी नई बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा। नई बस मिलने से इनकी कमी से नहीं जूझना होगा।


कोट
-दिवाली पर यात्रियों का दबाव बढ़ा है जो निगम के हित में है। दिवाली पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए दिल्ली रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। चार नई बस भी पिथौरागढ़ पहुंचेंगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed