{"_id":"66196e1e50fdbe00af0d26fe","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-pithoragarh-district-hospital-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112251-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उमड़ी रोगियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उमड़ी रोगियों की भीड़
Fri, 12 Apr 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गर्मी बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में रोगियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिस कारण अस्पताल प्रबंधन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिजीशियन से लेकर सर्जन के केबिन के बाहर दो बजे तक मरीजों की कतार लगी रही। सुबह के समय फिजीशियन के राउंड पर होने से केबिन के बाहर मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा।
शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे तक जिला अस्पताल में करीब 250 मरीज पर्ची कटा चुके थे। सर्जन, फिजीशियन, बाल रोग चिकित्सक के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी थी। फिजीशियन कक्ष के पास सबसे लंबी कतार लगी रही। महिला मरीजों ने बताया कि वह दो घंटों से डॉक्टरों का इंतजार कर रहे हैं। थल से आई मरीज मोनिका ने बताया कि वह दो घंटे से इधर-उधर भटक रही हैं। उन्हें घर भी लौटना है। शुक्रवार को 600 मरीज ओपीडी में पहुंचे। अस्पताल में अधिक भीड़ होने से दूरदराज गांवों से आए मरीज और तीमारदार खासे परेशान नजर आए।
-- -- -- -- --
बरामदे में भर्ती हैं रोगी
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में रोगियों के लिए 120 बेड उपलब्ध हैं। जिसके सापेक्ष 110 रोगी भर्ती किए गए हैं। वार्डों के फुल होने से अस्पताल प्रबंधन ने रोगियों को मजबूरी में बरामदे में भर्ती किया हुआ है। हवा और मच्छरों से बचने के लिए बरामद में अस्पताल प्रबंधन फाइबर और जालियां लगाई है। जिससे भर्ती रोगियों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
कोट
अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी और अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। रोगियों को कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ. जेएस नबियाल, सीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।