फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crops destroyed by hailstorm in Phorti; farmers seek compensation

Pithoragarh News: फोर्ती में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों ने मांगा मुआवजा

Sat, 10 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Crops destroyed by hailstorm in Phorti; farmers seek compensation
लोहाघाट(चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट की ग्राम पंचायत फोर्ती में बीते शुक्रवार दोपहर हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह हो गईं। ओलों की मार से विभिन्न फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे क्षेत्र के काश्तकारों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम प्रधान रेनू बगौली और सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली ने भी प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। ओलावृष्टि से कैलाश चंद्र, शंकर दत्त बगौली सहित कई अन्य किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों ने आर्थिक नुकसान से उबरने के लिए जल्द राहत राशि और मुआवजे की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed