{"_id":"5bc8bbd9bdec22699e08655e","slug":"worker-s-death-due-to-current-graft","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल अनिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान की छत पर रेलिंग लगाने के लिए लोहे का पाइप ले जा रहे एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ऐंचोली के चंद्रभागा के पास एक मकान में रेलिंग लगाने के लिए किरगांव निवासी देवेंद्र और दाड़िमखोला निवासी अनिल कुमार लोहे के पाइप लेकर जा रहे थे। मकान की छत पर पाइप ले जाते समय एक पाइप 11 हजार बोल्ट की बिजली लाइन को छू गया। इससे देवेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार झुलस गया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायल मजदूर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि बिजली की लाइन घर से 15 फुट से अधिक की दूरी पर है। मजदूर द्वारा लोहे के पाइप को अधिक ऊपर तक उठा देने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन