फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vicious soldier sentenced to seven years

दुराचारी सैनिक को सात साल की सजा

Mon, 16 Feb 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक लड़की का कई बार बलात्कार करने वाले एक फौजी को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। यह सैनिक अवकाश में घर आकर कई बार लड़की के साथ कुकर्म कर चुका था।
विज्ञापन

तहसील कनालीछीना के एक गांव में सेना में कार्यरत एक युवक ने एक लड़की को अपने जाल में फंसाया और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करता रहा। दो मार्च 2012 को यह फौजी लड़की को यह कहकर पिथौरागढ़ लाया कि उसके साथ कोर्ट मैरिज करेगा। उस दिन भी उसने एक होटल में ले जाकर लड़की से दुष्कर्म किया और कोर्ट परिसर में पहुंचने से पहले ही भाग गया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लड़की के परिजन बार-बार राजस्व पुलिस के यहां चक्कर काटते रहे। बाद में जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। राजस्व पुलिस में आरोपी पुष्कर सिंह पुत्र मोहन सिंह के खिलाफ धारा 376 और 506 में मुकदमा दर्ज हुआ। अदालत ने इस मामले का परीक्षण किया। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीपी बिजलवान ने आरोपी पुष्कर सिंह को धारा 376 में सात साल की सजा और 5000 रुपए अर्थदंड की सजा सुना दी। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। सरकारी पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता गंगा सिंह बाफिला ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed