फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two women scorched in acid attack in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में तेजाब हमले में दो महिलाएं झुलसीं

Tue, 19 Dec 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two women scorched in acid attack in Pithoragarh
तेजाब हमले में झुलसी परवीन - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय से सटे लुंठ्यूड़ा गांव में मंगलवार शाम करीब 6.15 बजे एक युवक ने एक महिला पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब हमले से झुलसी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बीचबचाव के लिए आई दूसरी महिला भी तेजाब के छींटे पड़ने से पांच फीसदी झुलसी है। इस सनसनीखेज घटना से सकते में आए पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल, कोतवाली प्रभारी ध्यान सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसी महिलाओं का हालचाल जाना। तेजाब फेंकने का आरोपी फरार है। हमले के कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


लुंठ्यूड़ा मोहल्ले में परवीन (35) पत्नी शकीर अहमद, रेखा देवी के मकान में किराए पर रहती हैं। शकीर ने बताया कि मंगलवार शाम एक युवक उसके कमरे के पास पहुंचा। पहले इस युवक ने मकान की छत और आंगन पर पत्थर फेंके। जैसे ही परवीन और बच्चे घर से बाहर निकले तो युवक ने परवीन पर तेजाब फेंक दिया। पेट, कमर आदि पर तेजाब गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बचाव के लिए पहुंची पड़ोस में रहने वाली नाजिमा (36) के हाथों पर भी तेजाब के छींटे पड़ गए। शकीर ने बताया कि घटना के समय वह काम पर गया था। पड़ोसी परवीन को जिला अस्पताल ले आए और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने बताया कि परवीन करीब 30 प्रतिशत जली है, जबकि नाजिमा पांच प्रतिशत तक जली है। दोनों बेहद गरीब परिवार के हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में ही किया जाएगा। गंभीर रूप से झुलसी परवीन को सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है। एसपी जोशी ने बताया कि तेजाब से हमला करने वाले युवक का नाम गुड्डू है। वह शकीर की ही तरह कबाड़ एकत्र करने का काम करता है। इन दोनों परिवारों के बीच किस तरह के संबंध और विवाद था, इसकी जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए एक व्यक्ति को देर रात हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में तेजाब से हमले की पहली घटना
पुलिस और जिला अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार जिले में तेजाब से हमले की यह पहली घटना है। इसी कारण पुलिस इसे बेहद गंभीरता से ले रही है। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है। पीड़ित लोगों से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed