फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tihapar trench fell, driver killed, Pithoragarh news, Uttarakhand news

टिप्पर खाई में गिरा, चालक की मौत

Fri, 11 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, थल /पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Tihapar trench fell, driver killed, Pithoragarh news, Uttarakhand news

पिथौरागढ़ से थल के लिए ईंट लेकर आ रहा एक टिप्पर बृहस्पतिवार रात सुरौली के पास सड़क से पलटकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पर सड़क की दीवार टूटी थी। रात के अंधेरे में ड्राइवर को इसका आभास नहीं हो पाया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और थल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईंट से भरा यह टिप्पर सुरौली के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में टिप्पर चालक सुनील कुमार (26) पुत्र ललित राम निवासी भट्यूड़ा पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भट्यूड़ा निवासी संजय कुमार पुत्र शंकर राम, पिथौरागढ़ के चंद्रभागा निवासी नानू वल्दिया पुत्र भीम सिंह वल्दिया और मोहित सिंह पुत्र बहादुर सिंह घायल हो गए। स्थानीय युवा धर्मेंद्र बोरा, राजेंद्र सामंत, हरीश सामंत, भरत सिंह आदि ने खाई में जाकर घायलों को बाहर निकालने का काम किया। थल के थाना प्रभारी विजेंद्र साह के  नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल घायलों को प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। बताया गया है कि सूचना देने के दो घंटे बाद तक भी 108 वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि यह घटना खराब रोड के कारण हुई। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर टूटी हुई दीवार की लंबे समय से मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed