फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Theft of copper utensils from Dhanaksh temple

धनलेख मंदिर से तांबे के बर्तन चोरी

Sun, 15 Jul 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 15 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Theft of copper utensils from Dhanaksh temple
धनलेख मंदिर में तोड़ी गई दरवाजे की कुंडी - फोटो : अमर उजाला

सिंगाली क्षेत्र के प्रसिद्ध धनलेेख मंदिर से हजारों मूल्य के तांबे के बर्तन चोरी हो गए। मंदिर को जाने वाले रास्ते में कुछ पिचके और सही हालत में बर्तन भी मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर बड़े बर्तनों को पिचकाने के बाद चोरी कर ले गए हैं।

विज्ञापन


सिंगाली क्षेत्र की कुछ महिलाओं को रविवार सुबह धनलेख मंदिर को जाने वाले मार्ग पर कुछ तांबे के बर्तन पिचकी हालत में दिखाई दिए। जब महिलाओं ने मंदिर जाकर देखा तो धर्मशाला के दरवाजे टूटे थे। महिलाओं की सूचना पर मंदिर कमेटी के संरक्षक शंकर दत्त भट्ट सहित कई ग्रामीण मंदिर पहुंचे। वहां पर स्टोर रूम की अलमारी का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन


इस कक्ष में रखे तांबे के पांच कूड़े और पांच परातें गायब मिली। इसके अलावा पूजा के अन्य तांबे के छोटे बर्तन भी गायब थे। मौके पर बर्तनों के टुकड़े भी गिरे मिले। मंदिर परिसर में अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त मिला। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना अस्कोट थाना को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed