{"_id":"5b8a8b26a159b834ac428db460ae9ce4","slug":"the-lowly-worker-died-crushed-marble-slate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगमरमर की स्लेट के नीच दबकर मजदूर मरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगमरमर की स्लेट के नीच दबकर मजदूर मरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगमरमर के स्लेट के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से संगमरमर की स्लेट से लदा ट्रक सोमवार की शाम यहां कासनी गांव पिथौरागढ़ की तरफ जा रहा था। ट्रक के पीछे राजस्थान के भरतपुर जिला निवासी पुरुषोत्तम (45) पुत्र किरौड़ी लाल और नेपाल निवासी मजदूर अर्जुन सिंह बैठे हुए थे। कासनी से थोड़ा पहले एक मोड़ पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे की ओर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें लगी संगमरमर की स्लेट बिखर गईं और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। ट्रक चालक और आसपास के लोगों ने किसी तरह स्लेटों के नीचे मजदूरों को बाहर निकाला। पुरुषोत्तम ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अर्जुन का हाथ टूट गया है। जिला अस्पताल के डाक्टर त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन