फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teacher's killer caught movement from the 29

शिक्षक के हत्यारे न पकड़े तो 29 से आंदोलन

Mon, 22 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 22 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

संकुल संसाधन केंद्र कौली के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाजर के सहायक अध्यापक पुष्कर लाल टम्टा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शीघ्र खुलासा करने की मांग को लेकर राजकीय प्राथमिक संघ की डीडीहाट इकाई ने थानाध्यक्ष जीएस सामंत को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 29 फरवरी तक इस मामले में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अशोक खड़ायत के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक थाना डीडीहाट पहुंचे।
विज्ञापन


 जहां उन्होंने अपने शिक्षक साथी पुष्कर टम्टा की मौत की गुत्थी को शीघ्र सुलझाने और आरोपियों को सलाखों के पीछे डालने की मांग की। पुष्कर लाल टम्टा का शव 8 फरवरी की सुबह कौली पुल के पास मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 29 फरवरी तक पुष्कर के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सभी शिक्षक सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन प्रारंभ कर देंगे।


ज्ञापन देने वालों में दीपेंद्र बृजवाल, महिमन खड़ायत, विजय भट्ट, उषा टोलिया, दीक्षा मेहता, अंजना भड़, विक्रम बिष्ट, विरेंद्र कन्याल, त्रिलोक राणा, बलवंत कन्याल, भूवेंद्र भंडारी सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed