फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rs 1.35 lakh out of the teacher's account

शिक्षक के खाते से निकाले 1.35 लाख रुपये

Thu, 14 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Thu, 14 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.35 lakh out of the teacher's account
खाते से निकाले रुपये - फोटो : अमर उजाला

साइबर क्रिमिनल ने एक शिक्षक के खाते से 1.35 लाख रुपये की राशि निकाल दी है। यह राशि हरिद्वार और उसके आसपास की बैंक शाखाओं के एटीएम के जरिए निकाली गई है।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज भूलीगांव में तैनात लक्ष्मीनारायण सिंह को बृहस्पतिवार सुबह इस बात का पता तब लगा, जब उनके मोबाइल फोन पर धनराशि निकासी के कई मैसेज आने लगे। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की गंगोलीहाट शाखा में है। शिक्षक लक्ष्मीनारायण का कहना है कि उन्होंने अपने बैंक पासबुक, एटीएम के बारे में कभी किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी। इसके बावजूद उनके खाते से पैसे निकल गए। इससे पहले जिले में साइबर क्रिमिनल ने जितने भी खातों में सेंध लगाई थी, उन्होंने उससे पहले किसी न किसी बहाने लोगों के एटीएम का कोड पता कर लिया था। नए किस्म की वारदात से लोग आश्चर्य और चिंता में हैं कि कहीं क्रिमिनल ने खातों में सेंध लगाने के लिए कोई नया तरीका तो नहीं निकाल लिया है।
विज्ञापन


एसपी रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी नारायण सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब शिक्षक ने अपने खाते में जमा सारी धनराशि को निकाल लिया है, ताकि दोबारा उनके खाते में इस तरह की सेंध न लग पाए। जिले में अब तक सात लोग साइबर क्रिमिनल का शिकार हो चुके हैं, लेकिन किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। छह माह पहले ठीक इसी तरह सेना के मेजर देवेंद्र ऐरी के खाते से भी 1.42 लाख रुपये की राशि निकली थी। अन्य मामलों में रकम कम थी। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed