फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police found the girl's suicide note

पुलिस को लड़की का सुसाइड नोट भी मिला

Sat, 12 Dec 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चिमसियानौला मोहल्ले में शुक्रवार रात मिले प्रेमी और प्रेमिका के शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने का फैसला लिया है। पुलिस इस सनसनीखेज घटनाक्रम में किसी प्रकार का संदेह छोड़ना नहीं चाहती। अलबत्ता पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सभी साक्ष्यों के आधार पर बताया कि जिस कमरे में यह वारदात हुई, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। युवक ने पहले अपनी प्रेमी का गला दबाया, फिर अपने हाथ की नस काट दी और जहर पीकर जान दे दी। पुलिस को लड़की के हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी कमरे से मिला है, जिसमें उल्लेख है कि इस रिश्ते को उनके परिवार के लोग स्वीकार नहीं करते थे। जब परिवार को ही यह रिश्ता कबूल नहीं है तो मेरा इस दुनिया में रहना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि पीजी कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ने वाला सुमित कुमार (23) नगर की एक दुकान में काम करता था। उसका एएनएम की ट्रेनिंग करने वाली काजल (22) के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुमित के सुसाइड नोट से पता चलता है कि इन दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी थी। युवक के सुसाइड नोट में यह लिखा गया है कि काजल ने उसे धोखा दिया है। एसपी ने कहा कि दोनों के परिजनों को इस संबंध की पहले से जानकारी थी। घटना के बाद जब दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस के सामने इस बात को स्वीकार भी किया था। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों में से किसी की तरफ से भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। फिर भी एसपी का कहना है कि वह अपने स्तर से मामले की जांच जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में यह घटना हुई उसका दरवाजा अंदर से लॉक था। ऐसे में घटना में किसी तीसरे का हाथ होने की कोई आशंका नहीं है। उन्होंने बताया कि दरवाजा तोड़कर सबसे पहले अंदर जाने वालों से भी पूछताछ हो गई है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल, उनकी कॉल डिटेल खंगाल ली है। कमरे में मिला खून से लथपथ चाकू, नुवान की शीशी, दोनों सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed