{"_id":"571f9b7e4f1c1bae3da920cd","slug":"indian-youth-killed-in-kailali-district-of-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के कैलाली जिले में भारतीय युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल के कैलाली जिले में भारतीय युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के कैलाली जिला अंतर्गत टीकापुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में सोमवार की रात दो लोगों ने मिलकर एक भारतीय युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टीकापुर प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक निरक रावल ने बताया कि भारत के लखीमपुर जिले के सिंगाई गांव निवासी मो. नसीब कुरैशी (28) टीकापुर में एक चौराहे में फड़ लगाकर बर्फ बेचा करता था। सोमवार शाम टीकापुर निवासी ललित पुरी और नवीन थापा की उसके साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला इतना तूल पकड़ गया कि ललित और नवीन ने मिलकर मो. नसीब की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन तब तक मो. नसीब गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के व्यापारी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से टीकापुर कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्दी दबोच लिया जाएगा। पुलिस को स्थानीय व्यापारियों ने सारा घटनाक्रम बता दिया था।
विज्ञापन