फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Houses demolished by lightning

बिजली गिरने से मकान ध्वस्त

Thu, 07 May 2015 06:41 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 May 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
देवलथल के नजदीक बमडोली गांव में बुधवार की रात एक मकान में
विज्ञापन

बिजली गिरने से मकान ध्वस्त हो गया। घटना में एक युवक घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। राजस्व पुलिस की टीम ने आज क्षति का आकलन किया। करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
बुधवार रात करीब नौ बजे खराब मौसम के दौरान बमडोली गांव में होशियार सिंह के मकान पर बिजली गिर गई। उस समय होशियार सिंह, उनकी पत्नी तथा परिवार के दो सदस्य खाना खा रहे थे। जबकि 20 वर्षीय बेटा मनोज सिंह बाहर के कमरे में टीवी देख रहा था। बिजली गिरते ही मकान भरभराकर गिर गया। घटना में मनोज सिंह घायल हो गया। मनोज पिथौरागढ़ कालेज में स्नातक का छात्र है। मकान की प्रथम तल में बंधी छह बकरियां, दो गाएं, दो बैल मलबे में दब गई। सभी जानवरों को चोट आई है। मकान के अंदर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बर्तन, खाने पीने का सामान, कपड़े दब गए हैं। रात में ही होशियार सिंह ने परिवार सहित दूसरे मकान में शरण ली।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार की सूचना पर आज सुबह राजस्व उपनिरीक्षक देव गिरी, ग्राम प्रधान भूपेंद्र बसेड़ा ने मौका मुआयना किया। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि वह अपनी ओर से रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप देंगे। यह प्रयास किया जाएगा कि पीड़ित परिवार को जल्दी आर्थिक सहायता मिल जाए। जिला पंचायत सदस्य ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब होशियार सिंह को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए ताकि वह मकान बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed