फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Houses burn cylinder bursts

सिलेंडर फटने से जला मकान

Fri, 28 Aug 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 28 Aug 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर देवलथल कस्बे में शुक्रवार सुबह रसोईगैस सिलेंडर फटने से एक मकान में आग लग गई। यह मकान नया था और दो दिन पहले ही गृह प्रवेश हुआ था।

विज्ञापन

घटना सुबह 6.30 बजे की है, जब देवलथल निवासी कवींद्र जोशी पुत्र भास्कर दत्त जोशी के परिजन चाय बनाने के लिए रसोई में घुसे तो अचानक सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया। आग पूरे मकान में फैल गई। बक्सों में रखा सामान, कपड़े तक आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन


 आग का भीषण रूप देखते ही लोगों ने तत्काल जिला मुख्यालय में फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड की टीम प्रभारी डीएस बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार की ओर से राजस्व पुलिस को दी गई सूचना में कहा गया है कि आग से छह तोला सोना, 110 तोला चांदी, फ्रिज, मिक्सी, अलमारी, बाक्स, टीवी, बिस्तर, कपड़े, चारपाई, तांबे, कांसे के बर्तन, बच्चों के कापी-किताब, चार मोबाइल सेट समेत मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि कवींद्र जोशी ने हाल ही में नया मकान बनाया था। दो दिन पूर्व नए मकान में प्रवेश किया गया। मकान दोमंजिला है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का जायजा लेने और पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed