फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hackers extracted from the woman's account 23 thousand

हैकर ने महिला के खाते से निकाले 23 हजार

Thu, 16 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hackers extracted from the woman's account 23 thousand
खाते से निकाले 23 हजार - फोटो : अमर उजाला

नगर के चिमसियानौला मोहल्ले में रहने वाली एक महिला के खाते से बृहस्पतिवार को 23 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला का खाता स्टेट बैंक की पिथौरागढ़ शाखा में है। इससे पहले आए एक अज्ञात फोन कालर को महिला ने अपने एटीएम का नंबर बता दिया था। महिला के पति गिरीश चंद्र जोशी ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन


कहा है कि उनकी पत्नी राखी जोशी का एटीएम कार्ड अचानक बंद हो गया था। 14 जून को कस्टमर केयर में गिरीश चंद्र जोशी ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। जोशी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह पत्नी के मोबाइल फोन में एक काल आई और एटीएम कार्ड का नंबर मांग लिया। चूंकि एटीएम खराब होने की शिकायत पहले लिखाई गई थी, इसलिए इसी भरोसे में राखी ने एटीएम का नंबर और पासवर्ड काल करने वाले को बता दिया। थोड़ी देर में खाते से 23 हजार रुपये निकलने संबंधी मैसेज फोन पर आ गया। रिपोर्ट में गिरीश चंद्र ने कहा कि पत्नी के खाते में कुल 23,300 रुपये थे, अब उसमें मात्र 300 रुपये बचे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी छानबीन की जा रही है। जिले में हैकर्स द्वारा खाते से रुपये निकालने की यह तीसरी घटना है। इसके पहले यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी के बेटे सैन्य अफसर देवेश ऐरी के खाते से भी 1.40 लाख रुपये निकले थे, जो अब तक नहीं मिले हैं, जबकि दूसरी घटना थल की महिला के साथ हुई थी, जिसके भी पैसे निकाले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed