फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DudeHat, who was staying in Pak, was arrested by the UPAT

पाक में रहकर आए डीडीहाट के व्यक्ति को पकड़ ले गई यूपीएटीएस

Wed, 23 May 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 23 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
DudeHat, who was staying in Pak, was arrested by the UPAT
आईएसआई से कनेक्शन के आरोप में डीडीहाट से दबोचा गया युवक - फोटो : अमर उजाला

करीब ढाई साल पाकिस्तान में रह कर आए डीडीहाट के एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधक दस्ते (यूपीएटीएस) की टीम हिरासत में लेकर अपने साथ लखनऊ ले गई है। उसके खिलाफ दो माह पूर्व एटीएस ने भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी के पास से बिना सिम का पाकिस्तानी मोबाइल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीडीहाट तहसील के गराली गांव निवासी 43 वर्षीय रमेश सिंह कन्याल मई 2015 से सितंबर 2017 तक पाकिस्तान में था। वह पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी के आवास में खाना बनाता था। आरोप है कि इस दौरान उसका संपर्क भारत विरोधी एक एजेंसी से हुआ। सितंबर 2017 में स्वदेश लौटने के बाद वह माता-पिता के साथ खेतार कन्याल में बनाए गए घर में रहने लगा। बच्चों को पढ़ाने के लिए उसने डीडीहाट में जीआईसी रोड पर किराए का मकान भी ले रखा है। किराए के मकान में बच्चों के साथ उसकी पत्नी रहती है जबकि वह खुद गांव के निकट बलमरा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाता है। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान में संदिग्ध गतिविधियों के चलते भारत आने पर रमेश पर नजर रखी जाने लगी। यहां आने के बाद भी वह पाक एजेंसी के संपर्क में था। इसी के चलते दो माह पूर्व यूपीएटीएस ने उसके खिलाफ भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्ता के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात 11.30 बजे इंस्पेक्टर मंजीत सिंह के नेतृत्व में डीडीहाट पहुंची उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने उसे डीडीहाट स्थित किराए के मकान से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद यूपीएटीएस उसे अपने साथ लखनऊ ले गई। एटीएस की इस पूरी कवायद में डीडीहाट के थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने भी सहयोग किया।

गांव के लोग कहते थे पाकिस्तानी
करीब ढाई साल तक पाकिस्तान में नौकरी करने के कारण गांव के लोग रमेश कन्याल को मजाक में पाकिस्तानी भी कहते थे। पाकिस्तान में रहने के दौरान भी वह कई बार अपने गांव आया करता था।

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था कन्याल
रमेश सिंह कन्याल सितंबर 2017 के बाद से डीडीहाट, खेतार कन्याल एवं गराली में ही रहने लगा था। अधिकतर वक्त खेतार कन्याल एवं गराली गांव में रहने वाला रमेश गांव में होने वाली शादी समारोह, पूजा आदि में बढ़-चढ़कर भाग लेता था। लोगों के साथ उसके संबंध भी ठीक-ठाक थे। रमेश ने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए डीडीहाट के जीआईसी मार्ग पर एक कमरा ले रखा था, जहां पर वह गांव से अक्सर आता-जाता रहता था। डीडीहाट में जब भी रमेश अपने बच्चों के पास आता था तो वह कमरे से कम ही बाहर निकलता था।


सीमा पर बढ़ाई चौकसी
डीडीहाट से एक संदिग्ध को पकड़ने के बाद से पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। इस जिले की सीमा तिब्बत और नेपाल से लगती है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 7वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप का कहना है कि तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा पर स्थित सभी पोस्टों में चेकिंग तेज कर दी गई है। किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि पाए जाने पर पकड़े गए व्यक्ति को सीधे पुलिस को सौंपा जाएगा। इसी तरह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाल सीमा से लगे पैदल पुल सहित कई सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed